सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी देश में समाज पर किसी तरह का संकट आया है तो नौजवानों ने पूरी तत्परता से उसका मुकाबला किया है। एक बार फिर से एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐसा समय है जब नफरत समाप्त हो, भाईचारा मजबूत हो, सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण है। यह भी कामना की है कि किसानों एवं नौजवानों का भविष्य सुखमय हो। वह पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को होली समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी देश में समाज पर किसी तरह का संकट आया है तो नौजवानों ने पूरी तत्परता से उसका मुकाबला किया है। एक बार फिर से एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में आए शिक्षकों, अधिवक्ताओं, किसानों आदि को बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक ने भी अखिलेश यादव को बढ़़ा ई दी। सपेरा समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।