फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अखिलेश यादव ने कहा, सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण

Thu, 17 Mar 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी देश में समाज पर किसी तरह का संकट आया है तो नौजवानों ने पूरी तत्परता से उसका मुकाबला किया है। एक बार फिर से एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐसा समय है जब नफरत समाप्त हो, भाईचारा मजबूत हो, सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण है। यह भी कामना की है कि किसानों एवं नौजवानों का भविष्य सुखमय हो। वह पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को होली समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी देश में समाज पर किसी तरह का संकट आया है तो नौजवानों ने पूरी तत्परता से उसका मुकाबला किया है। एक बार फिर से एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में आए शिक्षकों, अधिवक्ताओं, किसानों आदि को बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक ने भी अखिलेश यादव को बढ़़ा ई दी। सपेरा समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें