फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएसआई की बदहाली की खुली पोल, भेजने के बजाय पाकिस्तानी हैंडलर मंगा रहा रकम; बोला- चंदा जुटाओ

Tue, 18 Aug 2026 08:15 PM IST
Akash Dwivedi अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में आतंकी नेटवर्क की फंडिंग से जुड़ा अहम खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान रकम भेजने और भड़काऊ भाषणों के जरिए युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप है। जांच एजेंसियां संदिग्ध नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से बदहाल हुए आतंकी संगठन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद जफर से चंदा जुटाकर रकम पाकिस्तान मंगाई जा रही थी। वह मदरसों और मस्जिदों से चंदा जुटा रहा था। वह इन जगहों पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था। 

विज्ञापन


इससे पहले आईएस के हैंडलर द्वारा भी आतंकी गतिविधियों के लिए रकम नहीं भेजने के मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसकी वजह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की बदहाली की वजह से आतंकी संगठनों की फंडिंग में कटौती है।

इसी तरह आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल हाेने के लिए चंद रुपये भेजकर अपने जाल में फंसाता है। उसके नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ देश भर में 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज करने के साथ तमाम संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि उसने युवाओं को दो से पांच हजार रुपये ही भेजे थे जिसकी भनक खुफिया एजेंसियों को मिलने पर उन्हें दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें