फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Inspector Murder: आशनाई या अवैध संबंध... धुंधला फुटेज, एक चश्मदीद भी सामने आया; इंस्पेक्टर के कत्ल की कहानी

Thu, 16 Nov 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। लखनऊ के  कृष्णानगर के मानस विहार इलाके में पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय बदमाशों ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, उस वक्त पत्नी और बेटी भी साथ थी।
विज्ञापन
UP Inspector Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह (47) हत्याकांड में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इनके आधार पर तहकीकात जारी है। वहीं, पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे (जिसकी दिशा घटनास्थल के विपरीत है) में वॉयस रिकॉर्डिंग हुई है, जिसमें रात 2 बजकर 10 मिनट पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन


फिर करीब 65 सेकेंड बाद इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। पत्नी का तुरंत रिएक्शन न करना भी सवालों के घेरे में है। इस पहलू पर पुलिस गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।

मानस विहार निवासी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह प्रयागराज की चतुर्थ वाहिनी पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे। दीपावली की रात वह पत्नी भावना व बेटी पाखी के साथ राजाजीपुरम निवासी अपने जीजा के घर डिनर पर गए थे। उनके भाई अजीत भी परिवार समेत वहां गए थे। 
विज्ञापन


सतीश भाई से पहले लौट आए थे और घर का गेट खोल रहे थे तभी एक हमलावर ने उनको गोलियों से भून दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में करीबी शक के दायरे में आए हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीत के घर पर कैमरा लगा है, जो भले ही घटनास्थल की तरफ नहीं है, लेकिन उसमें गोलियों की आवाज व चीख पुकार रिकॉर्ड हुई है। 
Trending Videos

इससे पुलिस सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। क्योंकि गोली चलने के 65 सेकेंड बाद पत्नी का रिएक्शन हुआ था, जबकि घटना के बाद उनका कहना था कि गोली चलते ही उनकी नींद खुल गई थी। ऐसे में सवाल है कि आखिर रिएक्शन इतना देर में क्यों हुआ।

धुंधला फुटेज मिला, एक चश्मदीद भी सामने आया
पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कइयों में संदिग्ध हमलावर कैद हुआ है। पुलिस के मुताबिक जहां तक भी वह दिखा अकेले ही दिखा है, लेकिन आशंका है कि उसके साथ कोई न कोई होगा। वहीं, पुलिस को एक शख्स भी मिला है, जिसने हमलावर को भाग कर जाते हुए देखने का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक उससे कई अहम जानकारियां मिली हैं। इससे जांच में काफी मदद मिल रही है।

आशनाई या अवैध संबंध को लेकर पुख्ता सुराग नहीं
भावना ने पुलिस को बताया था कि सतीश घर पर युवती को लगाए थे। बेटी ने उनको पकड़ा था। कई महिलाओं से संबंध बताए थे। इसलिए पुलिस आशनाई व अवैध संबंध के बिंदु पर जांच कर रही है। हालांकि, अब तक इस पहलू पर कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

 
विज्ञापन

कइयों से पूछताछ, करीबी पर शक गहराया
पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी से भी जानकारी ली है। पुलिस ये देख रही है कि सतीश से खुन्नस किन-किन को थी और उनकी मौत से किसको फायदा था। पुलिस ने कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है, जिसमें पता चला कि पति-पत्नी के बीच बन नहीं रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें