फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चपेट में यूपी: दर्जनों वीआईपी ट्रेनें हुईं लेट, दिल्ली से आनी वाली फ्लाइट कैंसिल, कई आईं विलंब से

Thu, 28 Dec 2023 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 12004 शताब्दी एक्स्प्रेस 4.26 घंटे की देरी से पहुंची थी, जिससे ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस गत मंगलवार को भी पौने दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची थी।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हुईं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेनें घंटों देरी की शिकार हुईं, वहीं दिल्ली व मुम्बई के विमानों का संचालन भी कोहरे की चपेट में आ गया। बीती रात लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन 12229 लखनऊ मेल दो घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची। ऐसे ही नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 12230 लखनऊ मेल सवा दो घंटे लेट रही। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को तीन घंटे रिशूड्यूल की गई। ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे की जगह तीन घंटे देरी से रवाना की गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने इसके पीछे यह वजह बताई कि नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 12004 शताब्दी एक्स्प्रेस 4.26 घंटे की देरी से पहुंची थी, जिससे ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस गत मंगलवार को भी पौने दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची थी। चारबाग से दिल्ली जाने वाली 12429 एसी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी की शिकार हुई, वहीं दिल्ली से चारबाग आने वाली 12430 एसी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट लखनऊ पहुंची। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली देश की पहली कारपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट लेट रही। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली 82502 तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे बीस मिनट लेट पहुंची। ऐसे ही लखनऊ से चंडीगढ़, देहरादून, काठगोदाम, जम्मू जाने वाली ट्रेनें भी लेट रही, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से आने वाला विमान कैंसिल, कई लेट
मंगलवार रात से पड़ रहे कोहरे के चलते विमानों का ऑपरेशन भी गड़बड़ाया। पुणे से सुबह 5.40 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान दो घंटे की देरी से 7.40 बजे पहुंची। दिल्ली से सुबह 6.55 बजे आने वाला इंडिगो का विमान कैंसिल कर दिया गया। मुंबई से लखनऊ के लिए सुबह 7.25 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 3.35 घंटे की देरी से सुबह 11 बजे पहुंची। शारजाह से सुबह 7.05 बजे आने वाला विमान 6ई 1424 करीब 10 घंटा की देरी से शाम 7.20 बजे तक आएगा। वहीं लखनऊ से दिल्ली के लिए सुबह 6.05 बजे जाने वाला इंडिगो का विमान पांच घंटे लेट रवाना हुआ। सुबह 6.10 बजे का अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाला विमान 8.30 बजे, ओमान एयर का सुबह 6.55 बजे मस्कट जाने वाला विमान सुबह 9.50 बजे, लखनऊ से सुबह 7.15 बजे अमृतसर जाने वाला इंडिगो का विमान 2.15 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। सुबह 7.35 बजे का कोलकाता जाने वाला विमान 45 मिनट लेट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें