फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 30 दिनों से अनुपस्थित बच्चा तो आउट ऑफ स्कूल होगा, ऐसे बच्चों के लिए चलेगा विशेष अभियान

Wed, 10 Jul 2024 11:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाएगा। अगर बच्चा तीन दिन लगातार स्कूल नहीं आया तो बुलावा टोली घर जाएगी।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में अब लगातार 30 दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहने वाले और किसी भी परीक्षा में 35 फीसदी से कम नंबर लाने वाले छात्रों को आउट ऑफ स्कूल की श्रेणी में रखा जाएगा। शासन ने आउट ऑफ स्कूल की परिभाषा में बदलाव करते हुए स्कूलों को बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम के अनुसार 6 से 14 साल कोई बालक नामांकित नहीं है तो वह बिना विद्यालय का माना जाएगा। नामांकन के एक साल में लगातार 30 दिन अनुपस्थित रहता है तो उसे आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा। अगर वार्षिक मूल्यांकन में 35 फीसदी से कम नंबर मिले हैं तो ऐसे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। 

ये भी पढ़ें - धीमी हुई मानसून की चाल... आज से फिर पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती का आरोप- हाथरस कांड की एसआईटी रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित, भोले बाबा पर चुप्पी चिंता का कारण


उन्होंने हर तिमाही होने वाली बैठक में ऐसे बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग कराकर पठन-पाठन में सुधार लाने को कहा है। उन्होंने सभी डीएम को भेजे पत्र में कहा कि यदि बच्चा लगातार तीन दिन बिना कारण के अनुपस्थित रहता है तो फोन पर अभिभावक से संपर्क कर बुलावा टोली को भेजें। यदि बच्चा छह दिन या उससे अधिक अनुपस्थित रहता है तो प्रधानाध्यापक गृह भ्रमण कर बच्चे के आने तक लगातार फॉलोअप करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें