फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएएस अभय सिंह की मां ने लगाया उन पर प्रताड़ित करने का आरोप, पलटवार-मां का ब्रेनवॉश किया गया

Wed, 28 Jan 2026 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

IAS Abhay Singh: आईएएस अधिकारी अभय सिंह पर उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर उन्होंने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
आईएएस अभय सिंह विवादों में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी अभय सिंह पर उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी मां ने इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व परिषद के चेयरमैन से की है। उन्होंने राजस्व परिषद के चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान स्थित चित्तौड़गढ़ के उनके मकान पर कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन


रेखा सिंह ने 1 जनवरी को उनके साथ की गई गाली-गलौज विस्तृत ब्योरा दिया है। राजस्व परिषद चेयरमैन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौज की। धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी भी तोड़ दिया।

उन्होंने लिखा है कि जान जाने के डर के चलते उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा। आरोप लगाया है कि अभय के मानसिक उत्पीड़न के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। स्टाफ के माध्यम से भी धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज, ऑडियो और वीडियो सुबूत भी हैं। 
विज्ञापन


राजस्व परिषद चेयरमैन ने इस शिकायत को प्रमुख सचिव, नियुक्ति को भेज दिया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने आईएएस अधिकारी अभय से उनका पक्ष मांगा है, जिससे की आगे की कार्यवाही की जा सके। यहां बता दें कि अभय 2007 बैच के यूपी काडर के आईएएस अफसर हैं। उनका नाम खनन घोटाले में भी आ चुका है। 

बुलंदशहर के डीएम रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। तब सीबीआई को करीब 50 लाख रुपये का कैश उनके आवास से मिला था। वह इस समय राजस्व परिषद में तैनात हैं।

विज्ञापन

मां का किया गया ब्रेनवॉश 

आईएएस अधिकारी अभय सिंह और उनकी पत्नी माधवी अभय सिंह सोमवंशी का कहना है कि मां रेखा सिंह का ब्रेनवाश किया गया है। अभय सिंह ने अमर उजाला को बताया कि मां रेखा सिंह उनके छोटे भाई व उसकी पत्नी के पूरी तरह से कहने में है। कई राज्यों में स्थित उनकी संपत्ति को गलत ढंग से भेज रही हैं। वे पहली जनवरी को पुलिस को साथ लेकर ही चित्तौड़गढ़ गए थे। उन्होंने भी मामले की एफआईआर चित्तौड़गढ़ थाने में पहले ही दर्ज करा दी है। अभय सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें इस संबंध में बुधवार को नियुक्ति विभाग का पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें