फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली में देवा से निकला सौहार्द का पैगाम, हिंदू-मुस्लिम ने एक साथ खेला रंग, सदियों पुरानी परंपरा निभाई

Fri, 14 Mar 2025 08:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की देवा शरीफ में हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर होली मनाई और पूरे देश को एक और सौहार्द का संदेश दिया। जिले की यह सदियों पुरानी परंपरा एक अनूठी मिसाल है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां प्रदेशभर में होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बाराबंकी के देवा कस्बे से सौहार्द्र और आपसी भाईचारे का अनुपम संदेश पूरे देश को जा रहा है। यहां स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर रंगों का त्योहार मना रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि दरगाह परिसर में होली खेलते वक्त मुस्लिम समाज के नमाजियों का पूरा सम्मान रखा जा रहा है। जब कोई नमाजी मस्जिद की ओर जाता है तो उस पर रंग नहीं डाला जाता, न ही गुलाल लगाया जाता है। इस अनूठी परंपरा ने न केवल धार्मिक सहिष्णुता की मिसाल पेश की है, बल्कि पूरे प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश भी दिया है।

सदियों पुरानी परंपरा का अनूठा संगम

देवा की होली ने पेश की सौहार्द की मिसाल। - फोटो : amar ujala
देवा कस्बे में यह परंपरा सदियों पुरानी है। संत हाजी वारिस अली शाह ने अपने जीवनकाल में 'जो रब है वही राम है' का संदेश दिया था, जो आज भी यहां की आबोहवा में बसा हुआ है। उनकी दरगाह पर हिंदू-मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग सिर झुकाने आते हैं।

होली के मौके पर यह स्थान और भी खास बन जाता है, जब दरगाह परिसर में श्रद्धालु और जायरीन चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम एक साथ रंगों में सराबोर हो जाते हैं। इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

आपसी सम्मान से कायम होती एकता

देवा की होली ने पेश की सौहार्द की मिसाल। - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर एक-दूसरे के धर्म और आस्थाओं का सम्मान किया जाए, तो किसी तरह का टकराव संभव ही नहीं है। दरगाह परिसर में होली के दौरान यह दृश्य साफ देखा जा सकता है, जहां श्रद्धालु एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हैं, लेकिन नमाजियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं।

इस ऐतिहासिक दरगाह से निकला यह संदेश पूरे देश को जोड़ने और समाज में सौहार्द्र बनाए रखने की सीख दे रहा है। देवा की यह सरजमी इस होली पर पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनकर सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें