फाग गीतों पर थिरके लोग
- फोटो : amar ujala
रंगों का पर्व होली परंपरागत तरीके से शुकवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग डीजे और साउंड के धुन पर पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर थिरकते रहे। रंगों के सतरंगी बौछार, अबीर व गुलाल के गुबार से पूरा वातावरण इंद्रधनुषी हो गया।
शहर के चौक, माधवपुर, कटरा लालगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, भादर, रामगंज, संग्रामपुर, जगदीशपुर, जामो, इन्होंना, मोहनगंज और जायस में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। डीजे की धुन पर थिरकते युवा अबीर, गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए। बच्चे गुब्बारे में रंग भरकर एक दूसरे पर फेंक रहे थे। युवा रॉकेट पिचकारी से रंगों की बौछार कर रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। बुरा न मानो होली है की शोर गूंजता रहा। आने जाने वालों पर भी रंग बरसाया गया। गांवों में होली का नजारा भी शहर जैसे ही रहा।
कुछ स्थानों पर ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर लोग फाग
इन्हौना में गीत गाते हुए होली के जश्न में डूबे रहे। वहीं सुबह मीठे और नमकीन पकवान बनाने के बाद दोपहर में महिलाओं की टोली मोहल्ले और गांव में होली खेलने निकली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। शाम को होली मिलन का दौर शुरू हुआ।
होलिका दहन
रात 11:30 बजे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहों पर रखी होलिका में लोगों ने जौ की बालियां भूनीं। लोग अग्नि ले गए और घर के आंगन में रखी होलिका का दहन किया। इस मौके पर होली के गीत और भजन गाए गए। इसके बाद शुभकामनाएं देने का दौर चला। लोगों ने एक-दूसरे को भुने हुए जौ देकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बलरामपुर जिले में आपसी सद्भाव के साथ होली और पवित्र रमजान महीने में जुमे की नमाज हुई। शहर में दोपहर दो बजे के बाद नमाज हुई, इसी तरह उतरौला और तुलसीपुर में दो बजे के बाद होली का जूलूस निकाला गया। तुलसीपुर में परंपरागत ढंग से देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने होली जूलूस निकालकर लोगों को होली की बधाई दी।
होली उत्सव भोर में 1954 स्थानों पर होलिका दहन के साथ ही पूजन अर्चन से शुरू हुआ। दोपहर में 809 मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। इस दौरान पुलिस सतर्क रही, बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार हुए। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण रहे।
बहराइच: होली के रंग में डूबे लोग
शहर से लेकर गांव तक सभी लोग होली के रंग में डूबे दिखे। बृहस्पतिवार की देर रात को जिले भर में होलिका जलाई गई। शहर के छावनी चौराहे पर रात 11.50 पर होलिका दहन हुई। जिसके बाद लोगों नें एक दूसरे को अभीर ग़ुलाल लगाया। दिनभर लोगों नें अभीर ग़ुलाल उड़ाकर व डीजे की धुन पर होली के जश्न में डूबे रहे। शाम को शहर के छावनी चौराहे पर डीजे पर लोगों नें जमकर मस्ती की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।