बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
धूप और उमस से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बीते दो दिनों में मानसून की सक्रियता कमजोर हुई है। इसके चलते धूप में तल्खी बढ़ी और तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। सोमवार को तीखी धूप और हवा में मौजूद नमी की के चलते आभासी गर्मी बढ़ी जिससे लोग पूरे दिन बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में लोगों को अच्छी बारिश के लिए 4-5 दिन इंतजार करना होगा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था। दूसरी तरफ हवा में नमी की मात्रा ज्यादा रहने से भीषण उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से पूर्वांचल और मध्यांचल में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। इससे अगले तीन चार दिन तक अच्छी बारिश की उम्मीदें न के बराबर हैं। बीच में लोकल प्रभाव से छिटपुट बारिश हो सकती है, हालांकि ऐसी बारिश से उमस और बढ़ेगी।