फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के 13 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने की पीआईएल दाखिल, सुनवाई 18 जुलाई को

Tue, 16 Jul 2024 06:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने यह याचिका दाखिल कर कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में स्थित स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेजों को 70 फीसदी संसाधन, स्टाफ आदि की कमी की वजह से मान्यता नहीं मिल सकी है। इस पर 18 जुलाई को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के राज्य मेडिकल कॉलेजों को पर्याप्त संसाधन और स्टाफ समेत मान्यता प्रदान करने के आग्रह वाली एक जनहित याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल हुई है। इस पर 18 जुलाई को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित खबरों को संलग्न कर स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने यह याचिका दाखिल कर कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में स्थित स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेजों को 70 फीसदी संसाधन, स्टाफ आदि की कमी की वजह से मान्यता नहीं मिल सकी है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की रिव्यू कमेटी ने इनको मान्यता देने की अर्जी खारिज कर दी। ये मेडिकल कॉलेज कुशीनगर, कौशांबी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, पीलीभीत, औरैया, सोनभद्र, बुलंदशहर, गोंडा, बिजनौर,चंदौली और लखीमपुर खीरी के हैं।
विज्ञापन


याची का कहना है कि व्यापक जनहित में राज्य सरकार को इन मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संसाधन, स्टाफ आदि की व्यवस्था तत्काल करनी चाहिए। जिससे इन्हें मान्यता मिल सके। वहीं, इन जिलों के लोगों को बड़े शहरों में इलाज के लिए भाग-दौड़ न करनी पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें