उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि पिछले महीने कानपुर में जीका वायरस के 89 मामले मिले थे। वहीं कन्नौज में एक मामला पाया गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जीका वायरस के संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के मामले कानपुर और कन्नौज के अलावा किसी अन्य जिले में नहीं हैं।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने कहा कि पिछले महीने कानपुर में जीका वायरस के लगभग 89 मामले मिले थे। वहीं कन्नौज में सप्ताह भर पहले जीका का एक मामला पाया गया था। इसके अलावा प्रदेश के किसी अन्य जिले में जीका का मामला नहीं मिला है।