फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेरणा एप' के जरिए शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति से लेकर मिड डे मील पर नजर रखेगी सरकार

Tue, 03 Sep 2019 10:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर मीड डे मिल तक निगरानी के लिए तैयार प्रेरणा एप और प्रेरणा वेब पोर्टल लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शिक्षकों को प्रेरणा एप  के जरिए स्कूल में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्हें बच्चों के साथ सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करना होगा।

परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का आंकलन भी पोर्टल के जरिए किया जाएगा। पोर्टल के जरिए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एप के जरिए समिति की नियमित बैठक, प्रार्थना सभा, खेलकूद और यूनिफार्म वितरण सहित अन्य गतिविधियों की फोटो भी अपलोड करेंगे। स्कूलों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को भी पोर्टल और एप पर फोटो अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने किया ‘प्रेरणा एप’ का समर्थन

उधर, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रेरणा एप का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने कहा कि प्रेरणा एप से स्कूलों की स्थिति में सुधार आएगा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। संघ के अध्यक्ष अनिल  यादव ने कहा कि प्रेरणा एप से परिषदीय स्कूलों की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें