फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा होगा मुलायम-अखिलेश का काफिला, तीन-तीन एसयूवी वापस लेगी योगी सरकार

Thu, 13 Jul 2017 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पूर्व सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के काफिले से तीन-तीन स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) वापस ली जाएंगी। सरकार ने एसयूवी की मांग अधिक होने के चलते यह निर्णय लिया है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से इन दोनों नेताओं के काफिले में वन प्लस फाइव एसयूवी हैं।
विज्ञापन


राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि अखिलेश और मुलायम के काफिले में तीन-तीन एसयूवी अधिक थीं। ये गाड़ियां पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में एस्कोर्ट के रूप में चलती हैं। मुख्य गाड़ी जिसमें अखिलेश और मुलायम चलते हैं, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

जो एसयूवी उनके काफिले से ली जा रही हैं, उनके स्थान पर एंबेसेडर गाड़ियां दी जाएंगी। अब सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के काफिले में एक समान गाड़ियां रहेंगी। इनमें वन प्लस टू एसयूवी और तीन एंबेसेडर होंगी।
विज्ञापन


मुलायम-अखिलेश से लेकर माया व राजनाथ को देंगे एसयूवी
सूत्रों की मानें तो मुलायम और अखिलेश से ली जाने वाली एसयूवी को मायावती और राजनाथ सिंह के काफिले में शामिल किया जाएगा। राजनाथ को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से एसयूवी दी जाएंगी। वहीं मायावती के काफिले में दो एसयूवी दी जाएंगी। राज्य संपत्ति अधिकारी का कहना है कि एसयूवी की मांग अधिक है और विभाग के पास इतनी गाड़ियां नहीं हैं। इसलिए कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें