फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की अदला बदली जारी, छह कप्तान हटे

Fri, 06 Jun 2014 08:06 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश सरकार द्वारा अफसरों की अदला बदली का दौर जारी है, इसी कड़ी में छह जिलों के कप्तान हटाए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने गुरुवार रात छह जिलों के कप्तान और झांसी रेंज के डीआईजी को हटा दिया है। इनमें मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, औरैया, हापुड़ और एटा जिले शामिल हैं।

हाल ही में विवादित बयान देकर चर्चा में एसटीएफ के आईजी को हटा दिया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ के दो अपर पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया गया है।

सरकार ने जहां केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुजीत पांडेय को आईजी एसटीएफ बनाया है वहीं झांसी रेंज में विजय गर्ग को नया डीआईजी बना दिया है।

पांच जिलों में कप्तानों की तैनाती नहीं

जिन जिलों से कप्तानों को हटाया गया है उनमें से सिर्फ एटा को छोड़ अन्य किसी जिले में अभी कप्तानों की तैनाती नहीं की गई है। हटाए गए अधिकारियों को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर मुरादाबाद के एसएसपी आशुतोष कुमार, बिजनौर के एसपी अनीस मोहम्मद अंसारी, सहारनपुर के एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, औरैया के एसपी सैयद वसीम अहमद और हापुड़ के एसपी महेंद्र पाल सिंह को हटा दिया गया है।

यह सभी डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिए गए हैं। जबकि एटा के एसएसपी अमित पाठक को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है अमित पाठक पहले भी एसटीएफ के एसएसपी रह चुके हैं।

एटा में यातायात निदेशालय में तैनात अजय मोहन शर्मा नया एसएसपी बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

झांसी रेंज को नया डीआईजी

कुछ दिन पहले बलात्कार पर विवादित बयान जारी करने वाले आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता को भी हटा दिया गया है। उन्हें अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई है।

झांसी रेंज के डीआईजी दीपक रतन को हटा कर अग्निशमन सेवाओं के डीआईजी विजय गर्ग को झांसी रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।

उधर, अलीगढ़ दौरे से वापस लौटे प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल और डीजीपी एएल बनर्जी की रिपोर्ट पर अलीगढ़ के एएसपी यातायात शकीलुज्जमा और एएसपी ग्रामीण आशाराम यादव को भी हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

इनके स्थान पर भी अभी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें