फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने दी केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा

Fri, 10 Jan 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद में रहते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के अफसरों ने उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।

केजरीवाल के अतिरिक्त सुरक्षा लेने से अनिच्छा जताए जाने को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उनके लिए जेड प्लस के बजाय सिर्फ जेड श्रेणी की सुरक्षा देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को इस मुद्दे पर बैठक हुई थी। दिल्ली पुलिस के आग्रह पर विचार करते हुए अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है।

जानकारों के अनुसार पहले केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था पर बाद में वह इस बात पर तैयार हो गए कि यह सुरक्षा उनके घर के बाहर दे दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें