मायावती सरकार में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष रहे राजेंद्र प्रसाद वर्मा को गुरुवार को शिक्षक दिवस पर ‘सरस्वती पुरस्कार’ से सम्मानित नहीं किया जाएगा। ‘अमर उजाला’ में बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने वर्मा को सम्मानित नहीं करने का निर्णय किया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सरस्वती पुरस्कार के लिए चयनित तीन शिक्षकों की सूची जारी की थी। सूची में उन्नाव के गोसाई खेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय मेंएसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी) के पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रसाद वर्मा का भी नाम था। बसपा सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वर्मा को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था।