फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार के कामकाज पर नजर रखना ही मेरा काम'

Tue, 21 Oct 2014 01:51 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्यपाल की भूमिका पर उठाए गए सवाल पर राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि सरकार संविधान के अनुसार काम करे।
विज्ञापन


राजनीतिक टिप्पणी पर इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कहेंगे। मंत्रियों के निजी हित में काम करने संबंधी मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी को लेकर हुए सवालों पर नाईक ने कहा-राजभवन कोई खुफिया एजेंसी नहीं है, जो ढूंढती रहे ऐसे लोगों को।

ऐसे मामलों के लिए लोकायुक्त हैं। वहां शिकायत की जानी चाहिए। लोकायुक्त जांच करके रिपोर्ट भेजेंगे। जहां तक लोकायुक्त की पिछली रिपोर्टो पर कार्रवाई न होने की बात है तो सारी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को संदर्भित की गई हैं। मुख्यमंत्री का जवाब आया है कि इसे देख रहे हैं।
विज्ञापन


नाईक ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है कि सपा के राजनीतिक प्रस्ताव में उनका कोई उल्लेख नहीं था। संभवत: यह राजनीतिक टिप्पणी थी जिस पर वे कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन

सरकार के काम की तारीफ भी की

नाईक ने कहा कि लोगों में यह धारणा है कि राज्यपाल का पद आराम का होता है। कुछ काम नहीं रहता, पर यह सही नहीं है। राज्यपाल के पास भी काम रहता है। सरकार संविधान के अनुसार काम करे यह सुनिश्चित करना राज्यपाल का दायित्व है और वे अपने इसी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

मेट्रो रेल व जनेश्वर मिश्र पार्क अच्छा काम
राज्य सरकार के सकारात्मक कामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो का भूमि पूजन बड़ा काम है। देखना होगा कि यह कैसे पूरा होता है।

मुंबई में 2005 में पहली मेट्रो का भूमि पूजन हुआ था जिसका काम हाल ही में पूरा हुआ है। वक्त पर काम पूरा कराने के लिए सतर्क रहना होगा। इसी तरह जनेश्वर मिश्र पार्क भी अच्छा कदम है। विज्ञापन ही पढ़ा है। अभी देखा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें