फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने राज्यपाल पर कसा तंज, जानें क्या कहा

Sat, 02 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण एवं सिंर्चाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि राज्यपाल राम नाईक यदि राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें गवर्नर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


शिवपाल शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। राज्यपाल द्वारा लोकायुक्त जांच से संबंधित रिपोर्ट मांगे जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, हमारी सलाह है कि राजभवन को उन संवैधानिक दायित्वों का पालन करना चाहिए जो उन्हें मिले हैं।

यदि राज्यपाल को राजनीति करनी है तो गवर्नर पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश की सर्वाधिक उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि यूपी से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्री और 73 सांसद हैं। इसके बावजूद प्रदेश को केंद्र से विकास का हिस्सा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मामले पर भी बोले

शिवपाल सिंह यादव के समक्ष सुल्तानपुर जिला पंचायत के सात सदस्यों ने सपा में शामिल होने की घोषणा की।

इनमें शारदा शुक्ला, राजीव पांडेय, बबीता तिवारी, गोकरन सोनकर, बसंतलाल,  होरीलाल सोनकर, और मीना सिंघानिया शामिल हैं।

दो सदस्यों राजेश शुक्ला और राजेश उपाध्याय ने सपा प्रत्याशी उषा सिंह को समर्थन देने का एलान किया। जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल यादव, उदयचंद यादव और रामशंकर यादव ने भी उनके प्रति समर्थन को दोहराया।
विज्ञापन

कार्रवाई से पहले बागियों को सुधरने की चेतावनी

शिवपाल ने कहा कि सपा के 33 प्रत्याशी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। चार जनवरी को नाम वापसी है। कई जिलों में बात चल रही है। कुछ लोगों को रविवार सवेरे बुलाया है।

उम्मीद है कि कुछ और जिलों में निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया है कि जिलाध्यक्ष हो या विधायक, जो पार्टी के निर्देशों को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री, विधायक जनता की सेवा करें
शिवपाल ने सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी नेताओं से अपील की है कि वे दुखी व परेशान लोगों की मदद करें। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने जो निर्देश दिए हैं, उनका पालन करें। इस संबंध में उन्हें पत्र भी भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें