फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के घर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उनकी मां के निधन पर व्यक्त किया शोक

Thu, 18 Nov 2021 01:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। 

बीते 13 नवम्बर को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में का स्वर्गवास हो गया था।

प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री योगी ने भी जताया था शोक
इसके पहले दिल्ली में भी शोकसभा का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं थीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बसपा सुप्रीमो से फोन पर संवाद कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
विज्ञापन


योगी ने ट्वीट कर कहा था कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी मां को खोया है। विषाद की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

मां की प्रेरणा से ही राजनीति में परचम लहराया
मायावती के पैतृक गांव बादलपुर के ग्रामीणों का कहना है कि मां की प्रेरणा और लगन के कारण ही बेटी ने राजनीति में परचम लहराया। मायावती ने भी ट्विटर हैंडल पर यही बात कही थी। पिता प्रभुदयाल दिल्ली दूर संचार विभाग में नौकरी करते थे। शुरुआत में उन्हें आने-जाने और ड्यूटी पूरी करने में काफी समय लगता था। उन्हें घर से बाहर ही रहना पड़ता था। इस दौरान मां रामरती ही मायावती व अन्य बच्चों की देखभाल करती थीं। हालांकि, बाद में पूरा परिवार दिल्ली में ही रहने लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें