उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 81 लाख 91 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 23 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 58 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।
इस प्रकार, 17.52 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 62.65 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखा।
जनपद कानपुर नगर, लखीमपुर-खीरी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, अमरोहा, चन्दौली, प्रतापगढ़, कुशीनगर, उन्नाव, बदायूं, सुल्तानपुर, बिजनौर, इटावा, हरदोई, शामली, ललितपुर, हापुड़, सीतापुर, गोंडा, रामपुर, बस्ती, बहराइच, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बागपत, मऊ, संतकबीरनगर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, महोबा, कासगंज और हाथरस में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।