फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी होंगी गाइडलाइन: कोरोना के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता देगी योगी सरकार

Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों के हित संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में परिजनों को अब राहत स्वरूप 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे।

विज्ञापन


इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस यथाशीघ्र जारी कर दी जाएं। राहत राशि वितरण के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राहत राशि प्रदान करने के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 को दिए।

उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। आज 42 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 16 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 41 हजार 543 सैम्पल की टेस्टिंग में 08 जिलों में कुल 10 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 119 रह गई है, जबकि 16 लाख 87 हजार 11 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करीब 12 करोड़ लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 81 लाख 91 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 23 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 58 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

इस प्रकार, 17.52 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 62.65 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखा।

जनपद कानपुर नगर, लखीमपुर-खीरी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, अमरोहा, चन्दौली, प्रतापगढ़, कुशीनगर, उन्नाव, बदायूं, सुल्तानपुर, बिजनौर, इटावा, हरदोई, शामली, ललितपुर, हापुड़, सीतापुर, गोंडा,  रामपुर, बस्ती, बहराइच, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बागपत, मऊ, संतकबीरनगर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, महोबा, कासगंज और हाथरस में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें