फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सबसे बड़ा बजट लाएगी योगी सरकार, लुभावनी योजनाओं के लिए बढ़ेगा आकार

Tue, 22 Jan 2019 11:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश का 2019-20 का आम बजट पौने पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक लेकिन पांच लाख करोड़ रुपये से कुछ कम आकार का होगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बजट होगा। इसमें बड़ी संख्या में नई योजनाओं की बौछार होगी।
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार ने 2017-18 का आम बजट 4.28 लाख करोड़ रुपये का पेश किया था। सामान्य परिस्थितियों लाए गए इस बजट में वित्त वर्ष 2016-17 की अपेक्षा 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

जानकार बताते हैं कि राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए आगामी तीन वित्तीय वर्ष के लिए जो पूर्वानुमान पेश किया था, उस हिसाब से 2019-20 का बजट 4.73 लाख करोड़ रुपये का होना चाहिए। 
विज्ञापन


मगर, आगमी बजट, लोकसभा चुनाव जैसी विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें भारी भरकम बजट लेने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कारीडोर जैसी इन्फ्रास्ट्रकचर से जुड़ी परियोजनाओं के साथ ऊर्जा, मेट्रो, आवास और स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी चालू प्राथमिकता वाली परियोजनाओं व योजनाओं के लिए बजट व्यवस्था तो करनी ही है, युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर नई आकर्षक योजनाएं लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के बजट पर नजर रखने वाले चुनाव की वजह से नए बजट के आकार में 14 से 15 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। ऐसा हुआ तो बजट का आकार 4.73 लाख करोड़ के पूर्वानुमान से कहीं अधिक 4.90 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। 

यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। विश्लेषकों की मानें तो 2019-20 का आम बजट 5 लाख करोड़ की सीमा भले न पकड़ पाए लेकिन इसी वित्तीय वर्ष के भीतर ही यह इस सीमा को पार कर जाएगा। आम बजट के बाद जब भी अनुपूरक की जरूरत होगी, पुनरीक्षित बजट का आकार पांच लाख करोड़ पार कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें