फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः महोबा के डीएम अवधेश तिवारी भी हटाए गए, सत्येंद्र को मिली जिम्मेदारी

Wed, 16 Sep 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • रंजन लखनऊ व राजशेखर कानपुर के नए मंडलायुक्त
  • मो. मुस्तफा प्रदेश के नए श्रमायुक्त, बोबड़े राजस्व परिषद भेजे गए
  • देर रात नौ आईएएस व दो उपजिलाधिकारियों की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने आठ प्रतीक्षारत आईएएस अफसरों की तैनाती के बाद देर रात नौ आईएएस व दो पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। इसमें लखनऊ व कानपुर के मंडलायुक्त तथा महोबा के डीएम अवधेश तिवारी को हटा दिया गया है। सत्येंद्र कुमार महोबा के नए डीएम बनाए गए हैं। सचिव लोक निर्माण रंजन कुमार को लखनऊ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन


कानपुर के मंडलायुक्त व श्रमायुक्त सुधीर एम. बोबड़े को हटाकर सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे व प्रतीक्षारत मोहम्मद मुस्तफा को प्रदेश का नया श्रमायुक्त बनाया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। 

परिवहन आयुक्त धीरज साहू को एमडी परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लखनऊ के  मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन बनाया गया है। आईएएस एसोसिएशन के सचिव तथ सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार लखनऊ के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन व राष्ट्रीय एकीकरण जितेंद्र कुमार से पर्यटन व संस्कृति का प्रभार ले लिया गया है। महोबा के डीएम अवधेश तिवारी को हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में महराजगंज में उपजिलाधिकारी राधेश्याम बहादुर सिंह को बदायूं व हरदोई में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सागर को रामपुर इसी पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें