फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: एक लाख बीएलओ तैनात होंगे, पहली बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था

Tue, 15 Sep 2020 10:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए 80 हजार मतदान केंद्रों के 2 लाख से अधिक मतदान स्थलों की मतदाता सूची के लिए 1 लाख से अधिक कर्मचारियों को बीएलओ के पद पर तैनात किया जाएगा। पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


ई बीएलओ मोबाइल एप राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बीएलओ की सुविधा के लिए ई-बीएलओ मोबाइल एप तैयार किया है। बीएलओ इस एप के जरिए ही सूचना संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। एप के जरिए ही बीएलओ  के कामकाज की निगरानी की जाएगी। 

मोबाइल पर मिलेगी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतदाताओं को मतदाता सूची, चुनाव कार्यक्रम और परिणाम की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने या आयोग की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करने का आग्रह किया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें