फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, बाढ़ में जिनके घर गिरे उन्हें 95 हजार रुपये देगी यूपी सरकार

Sat, 26 Aug 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सदर, कैंपियरगंज, बांसगांव और चौरीचौरा तहसील क्षेत्रों का पहले हवाई सर्वेक्षण किया, फिर स्टीमर से गांवों में जाकर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएम ने एलान किया कि जिन बाढ़ पीड़ितों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें सरकार की तरफ से 95 हजार 100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। जिनके मकान गिर गए हैं, उन्हें नए मकान दिए जाएंगे। इसके लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मानीराम से मोटरबोट से रामपुर गोपालपुर गांव पहुंचे। वहां बाढ़ पीड़ितों को गेहूं, चावल, दाल, नमक, भुना चना, मसाला, मोमबत्ती और माचिस दिया। मानीराम रेलवे स्टेशन के पास सीएम ने सिक्टौर और रहमतनगर के लोगों को राशन दिया।
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कैंपियरगंज के खडखडिया में राशन सामग्री देने के बाद सीएम ने कहा कि धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सीएम ने फिर दोहराया कि बाढ़ पीड़ितों का बिजली बिल माफ होगा और राजस्व वसूली भी नहीं होगी।
विज्ञापन

अवध में बाढ़ से भाई-बहन समेत तीन की मौत

अवध में बाढ़ - फोटो : amar ujala
बारिश और बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से अवध में बाढ़ से हालात फिर बेकाबू हो गए हैं। राप्ती, घाघरा, सरयू व शारदा नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में शुक्रवार को बाढ़ का पानी घुस गया है। इस बीच श्रावस्ती व बहराइच में में डूबने से भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। अयोध्या में सरयू का पानी निर्मली कुंड के शिवमंदिर तक पहुंच गया। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

श्रावस्ती में बृहस्पतिवार देर शाम राजितराम अपनी पत्नी लीलावती, पुत्री अजय कुमारी (10) और पुत्र प्रमोद कुमार (8) एवं सुभाष (15 दिन) के साथ अपनी ससुराल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिरैया जा रहा था। रास्ते में संपर्क मार्ग पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में प्रमोद गिर गया। भाई को बचाने दौड़ी अजय कुमारी भी गड्ढे में गिर गई जिससे दोनों की मौत हो गई।

उधर, बहराइच में सरयू और घाघरा नदियां उफनाने से 256 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शुक्रवार को घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। जबकि, सीतापुर के थानगांव में रामगोपाल की पुत्री लक्ष्मी देवी घर के बाहर खेलते समय कुछ दूर भरे बाढ़ के पानी में डूब गई। फैजाबाद में सरयू में उफान के चलते रामनगरी में फटिक शिला आश्रम समेत सौ से अधिक घर बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर बाराबंकी में 100 गांवों के किनारे तक घाघरा का पानी पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें