उन्होंने जिला स्तर पर डीएम को अन्य विभागों, संस्थानों आदि में उपलब्ध बिजलीकर्मियों की सूची तैयार कराकर उपकेद्रों व संवेदनशील विद्युत प्रतिष्ठानों में तैनात करने की योजना तैयार करने को कहा गया है। उपकेंद्रों एवं संवेदनशील विद्युत प्रतिष्ठनों में जरूरी कर्मचारी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने तैनाती मुख्यालय में उपलब्ध रहें तथा किसी को भी किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। उन्होंने राज्य मुख्यालय के साथ सभी जिलों एवं तहसील मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम खोलने और प्रत्येक विद्युत वितरण खंड में मेंटीनेंस टीम 24 घंटे तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
कैंडल मार्च निकालेंगे विद्युतकर्मी
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी 5 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी ने बताया कि दूसरे चरण में शक्ति भवन से जीपीओ तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 12 से 14 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में नुक्कड़ सभाएं की जाएगी। फिर भी मांग नहीं मानी गई तो जीपीओ पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर सीएम आवास तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।