फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार डीए और डीआर बढ़ाने पर लगा सकती है रोक, 16 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी होंगे प्रभावित

Fri, 24 Apr 2020 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार भी केंद्र की तरह अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत रोकने का एलान कर सकती है।

विज्ञापन


ऐसा हुआ तो प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मचारियों व 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगेगा। जानकार बताते हैं कि प्रदेश सरकार केंद्र के फैसले पर हर संभव अमल का प्रयास करती है।

विधायकों व मंत्रियों के वेतन भत्ते व विधायक निधि में कटौती व स्थगन से लेकर सरकारी दफ्तरों को खोलने से जुड़े सभी निर्णय इसकी बानगी हैं।

ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना कर रही सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला भी जल्दी ही ले सकती है। यदि डेढ़ वर्ष का डीए व डीआर रोका जाता है तो 9 से 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें