फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमण से मृत्यु पर तत्काल दिलाएं अनुग्रह राशि, सरकार ने जारी किया आदेश

Thu, 20 May 2021 07:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण व बचाव में कार्यरत जिन कर्मियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को तत्काल तय अनुग्रह राशि का भुगतान करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण व बचाव में कार्यरत जिन कर्मियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को तत्काल तय अनुग्रह राशि का भुगतान हो व एक आश्रित को नियमानुसार सेवा में रखने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि कोविड संक्रमण के नियंत्रण व बचाव में स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस, प्रशासन, नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय प्रशासन सहित सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

ड्यूटी के समय संक्रमित होने से कुछ कर्मियों की दु:खद मृत्यु भी हुई है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे कर्मियों के परिजनों को तत्काल तय अनुग्रह राशि तथा उसके एक आश्रित को नियमानुसार सेवा में रखे जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यदि इस संबंध में कार्यवाही विभाग अथवा शासन स्तर पर की जानी है तो वह अपनी आख्या तत्काल सम्बन्धित विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ सम्बन्धित विभागों को ऐसे मामलों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर सूचना कार्मिक विभाग को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें