सीएम योगी ने छह नवम्बर 2018 को अयोध्या स्थित हवाई पट्टी को बड़े विमानों जैसे A 320 और B 737 के लिए विकसित करने, उपयुक्त रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कराने की घोषणा की थी। सीएम की ओर से अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट विकसित करने के उद्देश्य से घोषणा में परिवर्तन करते हुए कोड-ई B 777-300 प्रकार के विमानों के लिए एअरपोर्ट का विकास करने का निर्णय लिया गया।
कांग्रेस और सपा सरकार ने मात्र हवाई पट्टी के लिए किया था एमओयू
अयोध्या स्थित राजकीय हवाई पट्टी से नागरिक वायु सेवाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच 24 फरवरी 2014 को एमओयू हुआ था। उस समय केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा सरकार थी और हवाई पट्टी का सम्पूर्ण क्षेत्रफल 177 एकड़ और रनवे आकार (लम्बाई और चौड़ाई) 1500 मीटर X 45 मीटर था, लेकिन वह भी नहीं हो पाया था।