फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अमेठी में डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की सूची जारी

Tue, 02 Mar 2021 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर महीनों से कायम उहापोह मंगलवार को आंशिक रूप से समाप्त हो गया। मंगलवार को पंचायत आरक्षण (डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान) की अंतिम सूची जारी हो गई। ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय की ओर से तैयार सूची को 15 जिला स्तरीय अफसरों की निगरानी में सोमवार को त्रुटि रहित करने का काम किया गया। देर शाम तक नामित अफसर विकास भवन सभागार में तैयार सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से दो व तीन मार्च को आरक्षण सूची का प्रकाशन करने की तिथि नियत की गई थी। ब्लॉक व डीपीआरओ की ओर से ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों की तैयार सूची को त्रुटि रहित आंकड़ों एवं आरक्षण/आवंटन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने डीडीओ, पीडी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार समेत 15 जिला स्तरीय अफसरों को ब्लॉकवार नामित किया है।

नामित अफसर विकास भवन सभागार में सोमवार को पूर्व से तैयार सूची का मिलान कराने में देर शाम तक जुटे रहे। इस बीच सभागार में पहुंचीं सीडीओ ने आरक्षण का मिलान कराने में जुटे अफसरों को पूरी सावधानी के साथ तैयार सूची में त्रुटियों को देखकर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। जिसके बाद आरक्षण सूची जारी कर दी गई।

विज्ञापन

अमेठी जिले में ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण

गौरीगंज - अनारक्षित
तिलोई - अनारक्षित
मुसाफिरखाना - अनारक्षित
भेटुआ - अनारक्षित
जामो -एससी महिला
बहादुरपुरपुर - एससी
सिंहपुर - एससी
संग्रामपुर - ओबीसी महिला
अमेठी - ओबीसी
शाहगढ़ - ओबीसी
भादर - महिला
जगदीशपुर - महिला
बाजार शुकुल - महिला
विज्ञापन

अमेठी में वार्डवार आरक्षण

वार्ड-- आरक्षण
01 -- महिला
02-- अनारक्षित
03-- ओबीसी
04 -- ओबीसी
05  -- ओबीसी महिला
06-- महिला
07 -- अनारक्षित
08-- एससी
09  --  एससी महिला
10-- ओबीसी
11 -- ओबीसी
12 -- अनारक्षित
13 -- ओबीसी
14-- अनारक्षित
15 -- अनारक्षित
16 -- ओबीसी महिला
17 -- अनारक्षित
18-- महिला
19 -- अनारक्षित
20  -- अनारक्षित
21  -- महिला
22 -- ओबीसी
23-- एससी महिला
24 -- अनारक्षित
25  -- अनारक्षित
26 -- एससी
27 -- अनारक्षित
28-- एससी महिला
29-- एससी
30-- महिला
31-- महिला
32-- एससी
33 -- एससी।
34 -- अनारक्षित
35-- एससी
36-- ओबीसी महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें