फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कर्मचारियों को एहतियाती खुराक के लिए अभियान 16 अगस्त से

Sun, 14 Aug 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के कर्मचारियों को कोरोना की बूस्टर डोज देने के लिए 16 अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। जहां 100 से अधिक कर्मचारी हैं वहां टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को कोविड टीके की एहतियाती खुराक देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 16 से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के जिन कार्यालयों में 100 या इससे अधिक कर्मचारी हैं, वहां टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर कर्मचरियों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगाई जाएगी।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत कर्मचारियों को टीके की एहतियाती खुराक लगवाएं और पोर्टल पर इसे अपडेट भी कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें