फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in UP: मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी 112 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को पुलिस कंट्रोल रूम 112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर बम से उड़ाने का मैसेज भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को राजस्थान से दबोच लिया। हालांकि पुलिस आरोपी का नाम छिपाने में पुलिस जुटी रही। वहीं 15 दिन के अंदर दोबारा मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिल गया।

विज्ञापन


यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात सुभाष कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि यूपी 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया था। वहीं शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को राजस्थान के भरतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज होने के 15 दिन के अंदर मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने का धमकी भरा एक और पत्र मिल गया। पुलिस उस मामले में भी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें