फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गुजरात हादसे के बाद यूपी में पुलों की रिपोर्ट तलब, क्षेत्रीय अभियंता और प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र

Tue, 01 Nov 2022 11:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे के बाद यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी पुलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है। इस निर्देश के बाद पूरे प्रदेश की एकीकृत रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में पुल हादसे से सबक लेते हुए यूपी में सभी पुलों की रिपोर्ट तलब की गई है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं और सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा गया है कि पुलों का निरीक्षण करके तत्काल रिपोर्ट मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन


रिपोर्ट में ढांचागत संरक्षा से संबंधित राय को प्रमुखता दी जाए। पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार शाम को विभिन्न क्षेत्रों से रिपोर्ट आना शुरू हो गई हैं। पूरे प्रदेश की एकीकृत रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ली राहत व बचाव कार्य की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक कर मोरबी के हालात की समीक्षा की। बैठक में पीएम को मोरबी में झूलता पुल टूटने के बाद से जारी बचाव और राहत कार्य की जानकारी दी गई। इस दौरान त्रासदी से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर जोर दिया कि हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावा गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आला अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें