- प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन वार्षिक आधार पर किया जाएगा।
- परीक्षा की अवधि दो घंटे (120) मिनट होगी।
- यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न का एक अंक) व कुल अधिकतम प्राप्तांक 100 होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
- परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारम्भिक अंकगणित, सामान्य हिंदी व सामान्य अंग्रेजी पर आधारित 45 प्रश्न होंगे। इन शैक्षणिक विषयों से संबंधित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) द्वारा निर्धारित सेकेंड्री/ सीनियर सेकेंड्री स्तर का होगा।
- परीक्षा में पांच प्रश्न तर्क एवं तर्कशक्ति पर आधारित होंगे।
- परीक्षा में सामयिकी (Current Affairs) व सामान्य जागरुकता पर आधारित 10-10 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में 2 अपठित हिंदी गद्यांशों के विवेचन एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में 2 ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में 2 तालिकाओं की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे।