फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योगी सरकार ने छह और उद्योगों को दी हरी झंडी

Mon, 04 May 2020 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार ने कोविड-19 महामारी के चलते बेहाल हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के तहत छह और उद्योगों के संचालन की अनुमति दे दी है।इनमें दुग्ध, कांच, एल्युमीनियम निर्माण जैसे उद्योग शामिल हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इन उद्योगों के संचालन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इसके पहले सतत प्रक्रिया की श्रेणी के 11 उद्योगों की अनुमति दी गई थी। अब तक 16 श्रेणी के उद्योगों को हरी झंडी दी जा चुकी है।

मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा है कि वे महामारी के दौरान उद्योगों के संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व बनाए गए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें