फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने राजस्थान में फंसे 70 लोगों को भेजा अमेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राजस्थान के भरतपुर तथा गुजरात बार्डर पर अमेठी जिले के 70 लोग फंसे थे। सूचना मिलते पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने सभी को अमेठी भेजने की व्यवस्था कराई। रविवार देर शाम निजी बस से 70 लोग अमेठी पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने न सिर्फ सबको भोजन कराया बल्कि उन्हें उनके घर पहुंचाते हुए सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच घोषित लॉकडाउन में अमेठी जिले के 70 लोग राजस्थान के भरतपुर तथा गुजरात बार्डर पर करीब 35 दिनों से फंसे थे। संबंधित प्रदेश की सरकार की ओर से सभी को क्वारंटीन भी कराया गया था। बावजूद इसके फंसे लोग अपने घर पहुंचना चाहते थे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी पार्टी महासचिव/यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को हुई।
इस पर उन्होंने संबंधित प्रदेश की सरकारों से समन्वय स्थापित कर सभी को अमेठी भेजवाने की व्यवस्था की। प्रियंका ने सभी को अपने निजी संसाधन से अमेठी के लिए रवाना कराया। अमेठी के लिए रवाना होने के बाद पार्टी के सचिव जुबेर खान ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को इसकी सूचना दी। सभी 70 लोग रविवार शाम निजी बस से जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां मौजूद जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

परीक्षण के बाद सभी लोगों को भोजन कराने के बाद उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। अनिल सिंह ने बताया कि लोग जहां थे वहां क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके थे। बावजूद इसके सभी को अपने घर पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। घर पहुंचने के बाद सभी लोगों ने प्रियंका व राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें