फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक घर बैठे बेच सकेंगे फसल; इस नंबर से मिलेगी जानकारी

Wed, 02 Apr 2025 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Sale of crops from home: यूपी के किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान अब मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में घर बैठे शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी में शुरू हुई गेहूं की खरीद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। किसान अब मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में घर बैठे शामिल हो सकते हैं। इस योजना की शुरुआत दो अप्रैल से हुई है। किसान 30 जून तक अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सीधे सरकार को बेच सकते हैं।

विज्ञापन


नफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि आधार से लिंक बैंक खाते में तीन कार्य दिवसों के अंदर भुगतान किया जाएगा। साथ ही फसल उत्पादन वाले जिलों में पीसीएफ, पीसीयू, जैफेड व यूपीएसएस के माध्यम से क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए किसान 18002101222 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं। नफेड के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।

नफेड को आवंटित जिले

लखनऊ, अयोध्या, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशाम्बी, ललितपुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, औरैया, बलिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, वाराणसी, उन्नाव, मैनपुरी, अम्बेडकर नगर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, बाराबंकी, संत रविदास नगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, देवरिया, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती, रामपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बदायूं, शामली, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ एवं बिजनौर।

एनसीसीएफ को आवंटित जिले

बांदा, चित्रकूट, कानपुर नगर, मिर्जापुर, आजमगढ़, चन्दौली, मऊ, आगरा, कन्नौज, बस्ती, हरदोई, एटा, बहराइच, मथुरा, महराजगंज, बरेली, मेरठ, पीलीभीत, सम्भल, बागपत, अमरोहा।
विज्ञापन

ये समर्थन मूल्य है निर्धारित

- अरहर : 7,550 रुपए प्रति क्विंटल
- चना : 5,650 रुपए प्रति क्विंटल
- मसूर : 6,700 रुपए प्रति क्विंटल
- सरसों : 5,950 रुपए प्रति क्विंटल

आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें किसान
- आधार से लिंक बैंक खाता और मोबाइल नंबर पंजीकृत करें।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर में नाम, पिता का नाम समान होना चाहिए।
- पंजीकरण के लिए सुविधा केंद्र या खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए पोर्टल:
नेफेड पोर्टल: https://esamridhi.in/#/
एनसीसीएफ पोर्टल: https://nccf.neml.in/#/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें