मयंक यादव का तो पता नहीं, लेकिन भारतीय टेस्ट तेज गेंदबाज आकाशदीप के लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से जुड़ने की खबर सामने आई है। कमजोर गेंदबाजी विभाग को इससे काफी राहत मिली होगी। टीम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप को एनसीए (एनसीए) से हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की संभावना भी बलवती हो गई। अगर ऐसा होता है तो एलएसजी को बड़ी राहत मिल सकती है।
ऋषभ पंत से बात करते जहीर खान।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार देर रात खत्म हुए मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान ने कहा कि उन्हें इकाना स्टेडियम में पिच को समझने में चूक हुई, जिस कारण पंजाब के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घरेलू मैदान होने के कारण पिच क्यूरेटर से हमें वह लाभ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद कर रहे थे। ऐसा लगा कि पिच पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई थी। खैर पहली बार यह चूक गई। इकाना स्टेडियम में होने वाले आगे के मुकाबलों में होम एडवांटेज का फायदा उठाने उतरेंगे। जहीर ने कप्तान पंत का सपोर्ट करते हुए जहीर ने कहा कि देखिए, पंत को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे एलएसजी की कप्तानी की भूमिका को सही ढंग से निभा रहे हैं। एक बल्लेबाज के रूप में भी वे धमाकेदार वापसी करेंगे और अपनी टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे।
पढ़ें-
अयोध्या: रामनवमी पर रामलला 18 घंटे देंगे भक्तों को दर्शन, 20 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना; ये होगी टाइमिंग