फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी, शिक्षक-कर्मचारियों के बीमा कटौती का पैसा होगा वापस; जानिए डिटेल

Tue, 18 Aug 2026 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Teachers insurance deduction: 31 मार्च 2014 से 1 सितंबर 2022 के बीच वेतन से की गई जीआईएस प्रीमियम कटौती की राशि संबंधित कर्मचारियों को वापस की जाएगी। 
 
विज्ञापन
यूपी बेसिक टीचर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को शासन ने तोहफा दिया है। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सामूहिक बीमा योजना (जीआईएस) प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस करने का शासन ने निर्णय लिया है। शासन की ओर से इसके लिए 134 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह धनराशि संबंधित शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एरियर के रूप में वापस की जाएगी।

विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी वित्तीय स्वीकृति आदेश के तहत 31 मार्च 2014 से 1 सितंबर 2022 तक वेतन से काटी गई जीआईएस प्रीमियम की राशि को संबंधित कर्मचारियों के खातों में वापस किया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के जिला आहरण व वितरण अधिकारियों तथा खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि 134 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि एरियर के रूप में सीधे संबंधित कर्मचारियों के खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अभिलेखों का नियमानुसार सत्यापन और मिलान कर एकमुश्त व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


इस निर्णय का लाभ 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगा। 31 मार्च 2014 से 1 सितंबर 2022 के बीच वेतन से की गई जीआईएस प्रीमियम कटौती की राशि संबंधित कर्मचारियों को वापस की जाएगी। कर्मचारियों को कटौती की धनराशि एरियर के रूप में एकमुश्त दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें