फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वित्तमंत्री ने दी जानकारी- पिछले वर्ष के नवंबर की अपेक्षा 2058 करोड़ ज्यादा हुई राजस्व प्राप्ति

Sat, 04 Dec 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले प्रदेश सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजस्व वसूली में लगातार वृद्धि जारी है। नवंबर 2020 की अपेक्षा नवंबर 2021 में 2058 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इस महीने परिवहन से भी आय बढ़ी है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में नवंबर माह की प्राप्तियों की जानकारी साझा की।

खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के नवंबर माह में 12962.20 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 के नवंबर में 10903.87 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इस तरह 2058.33 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


खन्ना ने बताया कि जीएसटी, वैट, आबकारी व परिवहन मदों में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, स्टांप निबंधन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म मदों में थोड़ी गिरावट सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें