फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी विधानसभा में उठ सकता गंगा एक्सप्रेसवे हादसा, विधायक बोले- पीएम को घोषणा करना है तो कैसे चल रहे वाहन

Mon, 09 Feb 2026 07:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल में घायल लड़कियों का हालचा लिया और उनके परिजनों को मदद दिलाने का वादा किया। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर वाहनों के संचालन पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
घायल के बारे में चिकित्सक से जानकारी लेते पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे हादसे पर ऊंचाहार विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने निर्माण एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि 13 फरवरी को वह विधानसभा में इस मामले को वह विधानसभा में उठा सकते हैं। विधायक ने बताया कि मृतक लड़कियों के परिवार को हर संभव मदद के लिए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से बात की गई है। मंगलवार को वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


रविवार जगतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद रात 11 बजे ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल लड़कियों का हाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से घायल लड़कियों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये दिए। करीब दो बजे रात तक वह जिला अस्पताल में रहे। इस दौरान गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में घायल मीना की हालत अधिक खराब होने पर विधायक ने सीएमओ डॉ. दिनेश चंद्रा से बात कर उसे केजीएमयू रेफर कराया। बताते हैं कि मीना के दोनों पैरों में काउंटर फ्रैक्चर हैं और साथ ही उसे निजी अंग में भी चोट लगी है। मीना का केजीएमयू में इलाज हो रहा है।

ये भी पढ़ें - सदन में पेश हुई प्रदेश सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय; जानिए डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यपाल पढ़ती रहीं अभिभाषण, सपा लगाती रही गर्वनर गो बैक के नारे; एसआईआर पर हंगामा
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनके प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से भी बात की। विधायक ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। ऐसे में उन्होंने प्रमुख सचिव को आवेदन पत्र दिया है कि सभी परिवारों को जमीन का आवंटन करने के साथ लाल कार्ड जारी किया जाए।

विधायक ने गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माणदायी कंपनी पर सवाल खडे़ किए हैं। कहा कि अभी राज्य सरकार को एक्सप्रेसवे हैंडओवर नहीं किया गया है और पेटी कांट्रेक्टर से काम कराया जा रहा है। इस एक्सप्रेस के उदघाटन की घोषणा प्रधानमंत्री करेंगे। ऐसे में सवाल यह है कि इससे वाहन कैसे गुजर रहे हैं। यह नियमों का घोर उल्लंघन है। वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करने के बाद हाउस में भी मामला उठाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें