फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के चार स्लीपर सेल पकड़े, ISI हैंडलर्स से जुड़े थे

Wed, 27 May 2026 06:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर से चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया, जिन पर पाकिस्तानी गैंगस्टर और विदेशी हैंडलर्स से जुड़े होने का आरोप है। जांच में संवेदनशील स्थानों की रेकी, युवाओं को भड़काने और देशविरोधी गतिविधियों की साजिश के संकेत मिले हैं। एजेंसियां मामले की गहराई से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार युवकों सहारनपुर निवासी महकाब व शाहरुख, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार निवासी मुशर्रफ को मंगलवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। चारों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके इशारे पर संवेदनशील जगहों की रेकी करने के साथ देशविरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को शामिल कर रहे थे।

विज्ञापन





एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि इस माड्यूल के बारे में एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जांच की थी जिसमें चारों की संलिप्तता पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के अलावा आईएसआई के हैंडलर्स के साथ होने के प्रमाण मिले थे। चारों सोशल मीडिया एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इशारे पर संवेदनशील स्थलों की रेकी करने के साथ युवाओं को आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के लिए जोड़ रहे थे। इसके पुख्ता सुबूत मिलने पर चारों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आईएसआई के मंसूबों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पश्चिमी यूपी में शहजार बना रहा पैठ

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी आईएसआई के इशारे पर पश्चिमी यूपी के युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगातार बरगला रहा है। इससे पहले भी शहजाद के संपर्क में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को सामरिक महत्व की जगहों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाने का टास्क सौंपा जाता है। बदले में लाखों रुपये और हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें