फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले, रेणुका दीक्षित शामली की एसडीएम बनीं; पढ़िए पूरी लिस्ट

Mon, 16 Nov 2026 04:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। रेणुका दीक्षित को शामली का एसडीएम बनाया गया है। विश्व भूषण मिश्र को स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। अभिनव पाठक और सौम्य मिश्रा को प्रयागराज और आगरा में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पीसीएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

रेणुका दीक्षित को इटावा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर शामली का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से स्थानांतरित कर स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अभिनव पाठक को आगरा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, सौम्य मिश्रा को स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी से प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से हटाकर आगरा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पढ़िए लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें