फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर चार डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

Fri, 01 Aug 2025 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लंबे समय से बिना सूचना दिये गैरहाजिर चल रहे चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना सूचना लगातार गैरहाजिर चल रहे चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों सहित कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के सहायक आचार्य की सेवाएं समाप्त की गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पीलीभीत जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार, शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. विनय कुमार सैनी, अम्बेडकरनगर (स्थानान्तरणधीन उन्नाव) डॉ. शशि भूषण डोभाल लंबे समय से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, लंबे समय से गैरहाजिर कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य, आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. अवनीश कुमार सिंह को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल, शिष्टाचार भेंट की
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बनेगा फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र, सीएम योगी ने नीति पर की चर्चा


मैनपुरी के किशनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात दन्तशल्यक डॉ. राखी सोनी बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराये अनधिकृत रूप से तैनाती स्थल से अनुपस्थित हैं। प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ डॉ. आनन्द सिंह को एवं मथुरा के छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डॉ. अशोक कुमार द्वारा गंभीर रूप से घायल रोगी के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे। तीनों डॉक्टरों की जांच कराई गई। 
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में इन डॉक्टर को दोषी पाया गया है। इन्हें आरोप-पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिये गये हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी का समय पर संचालन न करने के गंभीर आरोप लगे हैं। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

एक्सरे मशीन लगेगी
मेरठ के किठौर स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय व आजमगढ़ स्थित लालगंज के 100 बेड हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधाओं के लिए एक्सरे मशीन लगाने का फैसला किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि दोनों जनपदों में स्थित उक्त अस्पतालों के लिए 27-27 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें