फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सांसद बृजभूषण ने सीएम योगी से मुलाकात पर दिया बयान, बोले- उनसे 31 महीने बाद बात हुई

Tue, 22 Jul 2025 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर बयान दिया है। उन्होंने कहा हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मंगलवार को नवाबगंज के नंदिनीनगर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें बुलाया हम गए। वो हमारे शुभचिंतक हैं। यह सत्य है कि 31 महीने मैंने उनसे मुलाकात नहीं की। जब बुलाया तो मैं गया, इस पर किसी को आपत्ति करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


बृजभूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। केवल पुरानी बातें हुईं। उनसे पुराने संबंध हैं। हम महसूस कर रहे थे और वह महसूस कर रहे थे। किसी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। यह एक बिल्कुल व्यक्तिगत मुलाकात थी। जैसे परिवार के दो लोग काफी दिनों बाद मिले हों और अपना-अपना शिकवा अपना-अपना गम बयां कर रहे हों। इसके अलावा कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें - कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने बरसाए फूल, अद्भुत दृश्य को श्रद्धालुओं ने बताया यादगार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य निर्वाचन आयोग की विशेष कार्य अधिकारी बनीं गरिमा स्वरूप, प्रदेश में नौ पीसीएस इधर से उधर


पूर्व सांसद ने कहा कि 2023 जनवरी माह से मुख्यमंत्री से मेरी बातचीत बंद हो गई थी। 31 महीने न मैं मुख्यमंत्री से मिला और न ही मिलने का प्रयास किया क्योंकि 2023 जनवरी मेरे लिए एक टर्निंग प्वाइंट था। मेरे ऊपर एक बहुत बड़ा आरोप लगा। उसका मुझे सामना करना पड़ा। उसी दिन मैने निश्चय कर लिया था कि यह लड़ाई मेरी है और मुझे ही लड़नी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें