उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों के 2504 पदों पर चल रही भर्ती के क्रम में मंगलगवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एनटीसी व एनएसी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 717 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल हुए हैं। इनका कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि एनटीसी व एनएसी के तहत विज्ञापित 855 पदों के सापेक्ष 717 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम व कट ऑफ अनुमोदित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदेशक पेंटर जनरल के 17, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन के एक, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम्स के पांच, लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक के एक, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के दो व मैकेनिक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स एपलाइंसेस के तीन पदों के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें - अदाणी पॉवर से 5.38 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदेगी यूपी सरकार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें - ठगों ने व्यापारी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर की ठगी, खुद को साइबर क्राइम अपराधी बताकर झांसे में लिया
इसी तरह कुछ श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के पद भी खाली रह गए। इसी तरह 169 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया। इनका चयन परिणाम अभ्यर्थियों की ओर से दिए जाने वाले प्रमाण पत्रों के परीक्षण के निर्णय के अधीन होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित गति की टाइपिंग की अर्हता भी पूरी करनी होगी।