फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दरोगा भर्ती के लिए अक्तूबर के अंत में शुरू होंगी परीक्षाएं, तैयारियों में जुटा बोर्ड, साढ़े 12 लाख ने किया है आवेदन

Sat, 04 Sep 2021 10:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस भर्ती के लिए मई और जून में आवेदन लिए गए थे। लिखित परीक्षा कराने के लिए कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अक्तूबर अंत से लेकर नवंबर मध्य तक परीक्षा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक के 9534 पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा अक्तूबर के अंत से शुरू होगी और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के  एक अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को दिसंबर तक पूरा करने का इरादा है। इस भर्ती के लिए मई और जून में आवेदन लिए गए थे। लगभग साढ़े 12 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने के लिए कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अक्तूबर अंत से लेकर नवंबर मध्य तक परीक्षा कराने की तैयारी है।

वहीं डीजीपी मुख्यालय ने 850 और उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर भर्ती बोर्ड ने शासन से पूछा है कि पूर्व में निकली 9534 पदों के साथ इन पदों को भी जोड़ कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए या इसके लिए अलग से पूरी प्रक्रिया अपनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें