फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, समय से वेतन देना ही इस समय दुश्वार, तनख्वाह कैसे बढ़ाएं

Wed, 13 Oct 2021 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

श्रीकांत शर्मा ने आंदोलनरत विद्युत कर्मी संगठनों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। कहा है कि इस समय जिस तरह के हालात हैं, उसमें समय से वेतन देना ही चुनौती है। ऐसे में वेतन वृद्घि की मांग को लेकर आंदोलन करना ठीक नहीं।
विज्ञापन
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आंदोलनरत विद्युत कर्मी संगठनों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय जिस तरह के हालात हैं, उसमें समय से वेतन देना ही चुनौती है। ऐसे में वेतन वृद्घि की मांग को लेकर आंदोलन करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


श्रीकांत ने कहा है कि उप्र पावर कार्पोरेशन का घाटा 90 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है। कार्पोरेशन कोयले का भुगतान तक करने की स्थिति में नहीं है। एनटीपीसी द्वारा की जा रही आपूर्ति तक का बकाया नहीं दिया जा रहा है। त्योहारी सीजन में महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में वेतन आदि बढ़ाने को लेकर आंदोलन करना प्रदेश, उपभोक्ता और विभाग तीनों के ही हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मी आंदोलन समाप्त करें और वार्ता के माध्यम से समस्याओं का हल निकालें। साथ ही उन्होंने प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि वह न्यायोचित मांगों पर निर्णय ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें