बकायेदारों एवं कर्मियों में नोकझोंक, हंगामा
राजधानी के कई बिजली शिविरों एवं कार्यालयों में राहत योजना में बकायेदारों का पंजीकरण न होने के कारण कर्मियों से खूब नोकझोंक तक हुई। इस नोकझोंक के कारण राजाजीपुरम, दुबग्गा, माल, बीकेटी, अमेठी आदि के बिजली शिविरों एवं कार्यालयों में पंजीकरण का कार्य प्रभावित हुआ।
बुधवार से बकायेदारों का बिजली शिविरों एवं कार्यालयों में पहुंचने का सिलसिला तेज हुआ है। बकायेदारों ने जब 2000 रुपये का शुल्क देकर पंजीकरण कराने का प्रार्थना-पत्र दिया तो बिलिंग के ऑनलाइन सिस्टम ने स्वीकार नहीं किया। प्रचार-प्रसार के अभाव में कर्मियों को भी इस सिलसिले में विस्तार से जानकारी भी नहीं मिल सकी। जिन बकायेदारों का पंजीकरण न हीं हो सकता, उन्होंने हंगामा तक किया।
उच्च प्रबंधन तक पहुंच चुकी समस्या
मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन लेसा वीपी सिंह ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025 में जिन बकायेदारों ने मार्च 2025 के पहले के बाकी बिल की रकम का मार्च 2025 के बाद अप्रैल, मई , जून, जुलाई आदि में एक भी किश्त जमा कर दी तो उनका पंजीकरण नहीं हो रहा है। इस समस्या के बारे में उच्च प्रबंधन को बताया जा चुका है।